कौशांबी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट मामले में बड़ी कार्रवाई, अब तक 7 पुलिसकर्मी निलंबित
उप्र के कौशांबी जनपद में हुए पटाखा फैक्ट्री मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले में अबतक 7 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। थाना पिपरी और चौकी चायल में तैनात 7 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं।
कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जनपद में हुए पटाखा फैक्ट्री मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले में अबतक 7 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। थाना पिपरी और चौकी चायल में तैनात 7 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं।
दरअसल, आरोपी नौशाद के विरुद्ध अक्टूबर 2024 में अवैध पटाखा भंडारण के लिए मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। जेल से वापस आने के बाद आरोपी ने फिर से अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालन किया था।
नौशाद के जेल से छूट के आने से अब तक के सभी थाना प्रभारी पिपरी और चौकी इंचार्ज चायल को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज ने निलंबित किया। तत्कालीन थाना प्रभारी और वर्तमान थाना प्रभारी पिपरी समेत दरोगा और चौकी प्रभारियों पर गाज गिरी है।
निवर्तमान थाना प्रभारी पिपरी निरीक्षक शिवचरण राम, वर्तमान थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विकास सिंह, निवर्तमान चौकी प्रभारी चायल विनय सिंह, अजीत कुमार सिंह, अभिषेक गुप्ता, मनीष पाल और अमित द्विवेदी भी निलंबित। पुलिस अधिकारियों पर अवैध पटाखा फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही का आरोप है।
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र ने आज 1 सितंबर को निलंबन की कार्रवाई की। 11 मौतों के बाद प्रशासन की सख्ती दिखी. लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई।




