आज का राशिफल 26 नवंबर 2026: बुध-शुक्र की शुभ स्थिति से 9 राशियों को मिलेगा लाभ, नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग
Aaj Ka Rashifal 26 November 2026: बुध-शुक्र की शुभ स्थिति से 9 राशियों को मिल सकते हैं अच्छे परिणाम। जानें धन लाभ, नौकरी, कारोबार और प्रेम के मामले में सभी 12 राशियों का भविष्यफल।
Aaj Ka Rashifal 26 November 2026: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण आज 12 में से 9 राशियों के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कुछ लोगों के लिए आर्थिक लाभ और आमदनी के नए अवसर बनेंगे, तो वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। कन्या राशि के जातकों के लिए निवेश के लिहाज से समय अनुकूल बताया जा रहा है। दूसरी ओर कर्क और वृश्चिक राशि वालों को खर्च और स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहने की जरूरत होगी।
ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी, आचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज 23 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन कैसा रहेगा?
ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति
ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा मिथुन राशि में मृगशिरा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं, जबकि मिथुन राशि का स्वामित्व बुध के पास है। इस स्थिति से व्यापारिक गतिविधियों में तेजी और कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ने के संकेत हैं।
वहीं मंगल, गुरु और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। बुध और शुक्र तुला राशि में शुभ स्थिति में हैं। सूर्य वृश्चिक राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों का यह संयोग कारोबार, आर्थिक गतिविधियों और व्यावसायिक फैसलों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत का अच्छा परिणाम देने वाला हो सकता है। आपके प्रयासों से नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। व्यापार में भी सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों और संतान से जुड़े मामलों में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में लाभ के अवसर मिलेंगे।
शुभ उपाय: सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज आर्थिक मामलों में मजबूती आने के संकेत हैं। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है और आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होने की संभावना है। आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा और नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन और संतान पक्ष से सुखद परिणाम मिलेंगे। व्यापार में भी अच्छा लाभ होने के योग हैं।
शुभ उपाय: लाल रंग की वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह से भरा रह सकता है। जिन चीजों की आपको आवश्यकता है, उनकी उपलब्धता आसानी से हो सकती है। परिवार और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी और कामकाज के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कुल मिलाकर आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहने वाला है।
शुभ उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को लाल रंग की वस्तु दान करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक बजट प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें। हालांकि प्रेम संबंधों और संतान पक्ष से सहयोग मिलता रहेगा। कारोबार की स्थिति अच्छी बनी रह सकती है। धैर्य के साथ आर्थिक योजनाओं पर काम करना फायदेमंद होगा।
शुभ उपाय: अपने पास लाल रंग की कोई वस्तु रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई खुशियां लेकर आ सकता है। आय के नए साधन विकसित होने के साथ पुराने माध्यमों से भी धन प्राप्त होने की संभावना है। किसी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। परिवार या कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम जीवन, संतान और व्यापार के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
शुभ उपाय: पीले रंग की वस्तु अपने पास रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कानूनी विवादों में राहत मिलने और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में विजय के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम तथा संतान पक्ष से सुख मिलेगा। कारोबार में तरक्की के अवसर बनेंगे। निवेश के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है।
शुभ उपाय: हरे रंग की वस्तु अपने पास रखें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए परिस्थितियां पहले के मुकाबले बेहतर होती दिखाई दे रही हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिल सकती है। व्यापार और नौकरी से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि प्रेम जीवन और संतान से जुड़े विषयों में अभी कुछ उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। धैर्य और समझदारी से काम लेने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे।
शुभ उपाय: हरे रंग की वस्तु अपने पास रखें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और किसी भी जोखिम भरे काम से बचें। चोट लगने या परेशानी में पड़ने की आशंका को देखते हुए लापरवाही न करें। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, हालांकि प्रेम संबंधों और संतान पक्ष से अच्छी स्थिति बनी रहेगी। व्यापार में भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
शुभ उपाय: हरे रंग की वस्तु का दान करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज नौकरी और करियर के लिहाज से अच्छा दिन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच मुलाकात होने और रिश्तों में मधुरता बढ़ने के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।
शुभ उपाय: भगवान विष्णु को प्रणाम करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों का आज विरोधियों पर प्रभाव बना रह सकता है। हालांकि शत्रु या प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए अपने काम के प्रति सतर्क रहें। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन, संतान और व्यापार के मामलों में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। किसी भी चुनौती का सामना धैर्य और समझदारी से करें।
शुभ उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें प्रणाम करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन पढ़ाई-लिखाई के लिहाज से बेहतर रहेगा। परीक्षा की तैयारी और रचनात्मक कार्यों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि भावनाओं में बहकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। प्रेम संबंधों और संतान पक्ष में अनुकूलता रहेगी। कारोबार में भी लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
शुभ उपाय: हरे रंग की वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यापारिक योजनाएं सफल हो सकती हैं और जमीन, मकान या वाहन खरीदने की दिशा में प्रयास आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी अनबन या गृह क्लेश की स्थिति बन सकती है। प्रेम और संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें।
शुभ उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।



