अलीगढ़: AMU कैंपस में कार में पकड़े गए लड़का-लड़की, प्रोक्टोरिकल टीम ने किया पुलिस के हवाले

उप्र के अलीगढ़ जनपद के AMU कैंपस के भीतर संदिग्ध कार में लड़का व लड़की के पकड़े जाने की खबर सामने आ रही है। मामला सिविल लाइन थाना इलाके के AMU वीसी लॉज के पास का है।

अलीगढ़: AMU कैंपस में कार में पकड़े गए लड़का-लड़की, प्रोक्टोरिकल टीम ने किया पुलिस के हवाले
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के AMU कैंपस के भीतर संदिग्ध कार में लड़का व लड़की के पकड़े जाने की खबर सामने आ रही है। मामला सिविल लाइन थाना इलाके के AMU वीसी लॉज के पास का है।

मिली जानकारी के अनुसार लड़का व लड़की कार में शराब की बोतल के साथ पकड़े गए। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होना बताया जा रहा है।

हंगामे की सूचना के बाद मौके पर AMU छात्र व प्रोक्टोरियल टीम पहुँची। AMU प्रशासन ने मौके पर पुलिस को भी बुलाया। दोनों लड़की व लड़का बाहरी बताये जा रहे हैं। प्रोक्टोरिकल टीम ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।