खलीलाबाद में होगा भगवान श्रीराम का विवाहोत्सव, श्रीराम कथा के तीसरे दिन उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

संतकबीरनगर के खलीलाबाद में 20 नवंबर को श्रीराम कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीराम का विवाहोत्सव मनाया जाएगा। श्रीराम नाम जागरण मंच और जनमत सेवा संस्थान ने श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया।

खलीलाबाद में होगा भगवान श्रीराम का विवाहोत्सव, श्रीराम कथा के तीसरे दिन उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
Published By- A.K. Mishra

संतकबीरनगर/जनमत न्यूज़। खलीलाबाद में आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के तीसरे दिन शुक्रवार, 20 नवंबर को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का विवाहोत्सव विशेष आकर्षण रहेगा। इस पावन प्रसंग को लेकर आयोजक मंडल की ओर से श्रद्धालुओं को सपरिवार कथा स्थल पर पहुंचने का निमंत्रण दिया गया है।

श्रीराम नाम जागरण मंच एवं जनमत सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जूनियर हाईस्कूल, बंजरिया मार्ग पर भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के विवाहोत्सव का प्रसंग सुनाया जाएगा। इस अवसर पर कथा स्थल पर विशेष धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल रहने की उम्मीद है।

आयोजक मंडल की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपने परिवार और इष्ट-मित्रों के साथ कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीराम की अमृतमयी कथा का श्रवण करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें। आयोजकों ने कहा कि भगवान श्रीराम का विवाहोत्सव सभी भक्तों के लिए श्रद्धा, आनंद और सौभाग्य का अवसर है।

कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है। आयोजक मंडल ने सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।