अमेठी में तेज रफ्तार पर 'इंटरसेप्टर का वार', स्पीड लेजर गन ने पकड़े 110 वाहन

उप्र के अमेठी जनपद में सोमवार को यातायात पुलिस ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर की मोटरसाइकिल के उपयोग से स्पीड लेजर गन के माध्यम से तेज गति  पर प्रभावी नियंत्रण,यातायात नियमों के अनुपालन तथा सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थानाक्षेत्र जगदीशपुर के बेंचूगढ़ के पास विशेष अभियान चलाया।

अमेठी में तेज रफ्तार पर 'इंटरसेप्टर का वार', स्पीड लेजर गन ने पकड़े 110 वाहन
Published By- Diwaker Mishra

अमेठी से राम मिश्रा की रिपोर्ट

अमेठी/जनमत न्यूज़। उप्र के अमेठी जनपद में सोमवार को यातायात पुलिस ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर की मोटरसाइकिल के उपयोग से स्पीड लेजर गन के माध्यम से तेज गति  पर प्रभावी नियंत्रण,यातायात नियमों के अनुपालन तथा सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थानाक्षेत्र जगदीशपुर के बेंचूगढ़ के पास विशेष अभियान चलाया।

इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में स्थापित स्पीड लेजर गन के चलते वाहनों की गति का सटीक मापन कर निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले कुल 110 वाहनों का चालान करते हुए दो लाख 20 हजार समन शुल्क योजित किया गया।

इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल में लगे उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे से वाहनों के पंजीकरण नंबर (नंबर प्लेट) को कैप्चर करने में सक्षम हैं,निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन पाए जाने पर ई-चालान प्रणाली के माध्यम से नियमानुसार चालान किया जा रहा है ।

इसके साथ पुलिस ने आमजन से अपील किया कि सभी यातायात नियमों का पालन करें,निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाएं तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात संस्कृति को बढ़ावा देने में अपना सहयोग प्रदान करे।