जया प्रदा बनीं 'सीता', अरुण गोविल 'लक्ष्मण'; रामायणम् की रिलीज के बीच 27 साल पुराना वीडियो देख रोए लोग

रामायणम् पार्ट 1 इस वक्त सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। श्रीराम के रूप में रणबीर और रावण के रोल में यश को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

जया प्रदा बनीं 'सीता', अरुण गोविल 'लक्ष्मण'; रामायणम् की रिलीज के बीच 27 साल पुराना वीडियो देख रोए लोग
Published By- Diwaker Mishra

नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। रामायणम् पार्ट 1 इस वक्त सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। श्रीराम के रूप में रणबीर और रावण के रोल में यश को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हालांकि, इस बीच ही कई पुरानी रामायण की भी क्लिप्स वायरल हो रही है, जिनमें से एक जया प्रदा और अरूण गोविल की भी है।

रामायण की कहानी से जुड़ी इस क्लिप को देखकर फैंस की आंखों में आंसू आ गए हैं, क्योंकि इसमें सीता मां के उस दर्द को बयां किया गया है, जो बहुत ही कम टीवी या किसी फिल्म में देखने को मिला है।

जितेंद्र के अपोजिट जया प्रदा बनीं थी माता सीता

जया प्रदा और जितेंद्र स्टारर जिस फिल्म की क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वह साल 1997 में रिलीज हुई हिंदू पुराण फिल्म 'लव कुश' है, जिसमें दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने भगवान राम और जया प्रदा ने माता सीता की भूमिका अदा की थी।

वायरल क्लिप में जया प्रदा वन में खड़ी हैं और इस बात से खुश होतीं हैं कि श्री राम ने समस्त फूलों के वरदान उनके आंचल में डाल दिए। तभी लक्ष्मण वहां पर आते हैं और माता सीता से कहते हैं कि आपका वरदानों से भरा आंचल अभिषापित हो गया है।

जिससे माता सीता टूट जाती हैं और लक्ष्मण से पूछती हैं कि वह इतने विचलित क्यों है, जिसके जवाब में लक्ष्मण कहते हैं, कैसे बताऊं आपको की भैया ने आपका परित्याग कर दिया है। यह सुनते ही सीता अपने आंसू कंट्रोल नहीं कर पातीं और लक्ष्मण से कहती हैं कि तुमने सही से सुना तो है? जिसके बाद लक्ष्मण उन्हें हां में जवाब देते हैं।

जिसके बाद माता सीता टूटे दिल के साथ पूछती हैं कि उन्होंने मेरा परित्याग क्यों किया? जिसके बाद लक्ष्मण बोलते हैं कि एक नागरिक ने उन पर आरोप लगाया है कि रावण के यहां रहने के बाद भी उन्होंने आपको स्वीकारने की भूल की है।

ऐसे ही मां सीता लक्ष्मण के सामने खुद का परित्याग होने का दुख बयां करती हैं। माता सीता की दर्द से भरी इस क्लिप को देखने के बाद फैंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं।

अरुण गोविल ने निभाया था लक्ष्मण का किरदार

वी.मधुसूदन राव के निर्देशन में बनी इस रामायण में राम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार किसी और ने नहीं, बल्कि अरूण गोविल ने निभाया था। अरूण गोविल वो सितारे हैं, जो रामायण के अब तक तीन पात्र निभा चुके हैं।

रामानंद सागर की रामायण में जहां वो भगवान राम की भूमिका निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए, तो वहीं रणबीर कपूर की रामायणम् में उन्होंने राजा दशरथ की भूमिका अदा की है।

फिल्म लव कुश में जीतेंद्र, जया प्रदा, अरूण गोविल के अलावा दारा सिंह ने भगवान हनुमान, प्राण ने महर्षि वाल्मीकि, एम. बलाया ने महर्षि वशिष्ठ, जयश्री गाडकर ने कौशल्या निभाया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उस साल की सबसे बड़ी डिजास्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने सिर्फ 43 लाख रुपए कमाए थे।