मिर्जापुर: स्कार्पियो व ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर, एक युवक की मौत; एक गंभीर घायल
उप्र के मिर्जापुर जनपद में सड़क हादसे में एक युवक की जान जाने की खबर है। ट्रैक्टर और स्कार्पियो गाड़ी की जबरदस्त टक्कर में ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद में सड़क हादसे में एक युवक की जान जाने की खबर है। ट्रैक्टर और स्कार्पियो गाड़ी की जबरदस्त टक्कर में ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टैक्टर सड़क किनारे जाकर पलट गया जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने बामी गांव निवासी ओमचंद्र तिवारी (26 वर्ष) को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं चचेरा भाई जयप्रकाश तिवारी (27 वर्ष) गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार दोनों लालगंज से ट्रैक्टर की सर्विस कराकर घर लौट रहे थे कि वाराणसी-रीवा हाइवे पर सेमरा प्रतापपुर गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ़्तार स्कार्पियो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दिया, यह जिससे घटना घटी। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई।

Janmat News 
