मिर्जापुर: दबंगो ने कारीगर को जलती आग की लकड़ी से पीटा, पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया

उप्र के मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल में पड़ोस की दुकान पर बाहर से कारीगर आया, तो नाराज दबंग पड़ोसी दुकानदार ने कारीगर को बेरहमी से पीटा।

मिर्जापुर: दबंगो ने कारीगर को जलती आग की लकड़ी से पीटा, पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया
Published By- Diwaker Mishra

मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल में पड़ोस की दुकान पर बाहर से कारीगर आया, तो नाराज दबंग पड़ोसी दुकानदार ने कारीगर को बेरहमी से पीटा।

पिटाई की घटना CCTV में कैद हुई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 3 लोगो को हिरासत में लिया। दबंगो ने दुकान में बैठे कारीगर को जलती आग की लकड़ी से पीटा। दबंगो की पिटाई का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। घटना विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित का है। जहाँ पर दुकान में बाहर से आये कारीगर को पड़ोस में दुकान चलाने वाले हैदर ने आपसी रंजिश में आधा दर्जन की संख्या में लोगो को लेकर  दुकान पर पहुचा।

अंगीठी की जलती हुई लकड़ी से पीटने लगा। दुकान पर तोड़फोड़ किया। पिटाई की घटना के बाद जब दुकान मालिक ने इसका विरोध किया तो दबंग उनके घर पर चढ़ कर धमकी देने लगे।

पीड़ित अफसाना का कहना है कि पड़ोसी लोग दबंग प्रवित्ति के है उनकी दुकान पर कोई कारीगर नही है।हमने बाहर से कारीगर मंगवाया है।यह लोग इसी लिए नाराज हो कर  मारपीट किया है।

क्षेत्राधिकारी शहर आलोक कुमार का कहना है कि मारपीट में शामिल तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। मारपीट का वीडियो सामने आया है। काम करने वाले कारीगर के साथ स्थानीय कुछ लोगों द्वारा मारपीट व सामान की तोड़फोड़ की गयी है।

उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को हिरासत में लेकर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।