कुशीनगर में पंचायत सहायकों का जोरदार प्रदर्शन, 5 सूत्रीय मांगो को लेकर दिया धरना; सौंपा ज्ञापन
उप्र का कुशीनगर में वेतन विसंगतियों सहित अपने 5 सूत्रीय मांगो को लेकर पूरे जनपद से जुटे पंचायत सहायकों ने आज कलेक्ट्रेट से लेकर विकास भवन तक जोरदार प्रदर्शन किया।
कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट
कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद में वेतन विसंगतियों सहित अपने 5 सूत्रीय मांगो को लेकर पूरे जनपद से जुटे पंचायत सहायकों ने आज कलेक्ट्रेट से लेकर विकास भवन तक जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे पंचायत सहायकों के सामने सिर्फ 5 लोगों को मिलने के शर्त को लेकर सहायकों में आक्रोश फैल गया।
जिसके बाद सभी पंचायत सहायक विकास भवन के मुख्य गेट को जाम कर धरने पर बैठ गए। हालांकि अधिकारियों के समझाने बुझाने पर पंचायत सहायकों ने मुख्य गेट को खाली कर दिया लेकिन इस दौरान उनका प्रदर्शन जारी रहा।
दरअसल पूरे जनपद में लगभग 900 पंचायत सहायक नियुक्त है। शासन द्वारा ग्राम स्तर पर चलाई जाने वाली सभी कल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल कार्यों को निष्पादित करने में इन पंचायत सहायकों की अहम भूमिका होती है।
महीने के 30 दिन निरंतर कार्य करने बदले पंचायत सहायकों को मात्र 6000 वेतन प्राप्त होता है जिसको लेकर उनमें असंतोष व्याप्त है। पंचायत सहायकों का कहना है कि इतने कम वेतन में घर चलाना काफी कठिन हो गया है बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है।
अतः हमारी सरकार से मांग है कि हमारा वेतन पंचायत सचिव के बारबर कर दिया जाय या उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम कुशन मजदूरी दिया जाय।
इतना ही नहीं पंचायत सहायकों की अनुबंध प्रणाली समाप्त कर स्थाई सेवा नियमावली बनाई जाय इसके साथ ही पंचायत सहायकों के परिवारों को आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित भी किया जाय।

Janmat News 
