अलीगढ़ CMO का तुगलकी फरमान, ऑफिस में मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर लगाई रोक; जारी किया नोटिस

उप्र के अलीगढ़ जनपद के CMO का तुगलकी फरमान सामने आया है। CMO ने अपने ऑफिस में मीडियाकर्मी/बाहरी लोगों के आने को बैन कर दिया है।

अलीगढ़ CMO का तुगलकी फरमान, ऑफिस में मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर लगाई रोक; जारी किया नोटिस
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के CMO का तुगलकी फरमान सामने आया है। CMO ने अपने ऑफिस में मीडियाकर्मी/बाहरी लोगों के आने को बैन कर दिया है। CMO रामनाथ सिंह ने मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। CMO कार्यालय के किसी भी केबिन में मिलने पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

सूत्रों की मानें तो कार्यालय में मीडियाकर्मी या बाहरी व्यक्ति पाए जाने पर पीटने तक की बात कही जा रही है CMO ने पूरे स्टाफ को अपने केबिन में बुलाकर हड़काया भी है।

दरअसल, पिछले काफ़ी समय से CMO कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार के आरोपों की खबरों से CMO बौखलाए हैं। रिश्वत और भ्रष्टाचार के माध्यम से निजी अस्पताल अवैध रूप खोले जाने की खबरें मीडिया में प्रकाशित हुई थीं। अलीगढ़ CMO रामनाथ सिंह का तुगलकी फरमान का नोटिस भी वायरल हो रहा है।