मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति फेज-6.0: महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान, निकाला पैदल मार्च

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के समस्त थानों पर मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति फेज-6.0: महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान, निकाला पैदल मार्च
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के समस्त थानों पर मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने पैदल मार्च निकालकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय के पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। मिशन शक्ति फेज-6.0 के माध्यम से महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।