प्रतापगढ़ में 325 ग्राम प्रहरियों को साइकिल, 1200 को सीटी, डोरी और धोती सेट वितरित
उप्र के प्रतापगढ जनपद पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल की उपस्थिति में ग्राम प्रहरियों को आवश्यक संसाधन वितरित किए।
प्रतापगढ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ जनपद पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल की उपस्थिति में ग्राम प्रहरियों को आवश्यक संसाधन वितरित किए। कार्यक्रम में 325 ग्राम प्रहरियों को साइकिल तथा 1200 ग्राम प्रहरियों को सीटी, डोरी और धोती का सेट दिया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच बढ़ाना और सूचना तंत्र को सुदृढ़ करना है। ग्राम प्रहरी गांवों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संसाधन मिलने से उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन में सहूलियत होगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की गई।



