प्रतापगढ़: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की सख्त कार्यवाही, गरजा बुलडोजर

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका का बुलडोजर गरज उठा है। सड़क पर अवैध कब्जा कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों पर प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की।

प्रतापगढ़: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका की सख्त कार्यवाही, गरजा बुलडोजर
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका का बुलडोजर गरज उठा है। सड़क पर अवैध कब्जा कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों पर प्रशासन ने सख्त कार्यवाही की।

नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाते हुए लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पालिका के अनुसार 21 जुलाई तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलाया जाएगा।

वहीं अधिकारियों ने यह भी साफ कर दिया है कि अभियान समाप्त होने के बाद भी अवैध कब्जेदारों के खिलाफ नियमित कार्यवाही जारी रहेगी ताकि शहर की सड़के अतिक्रमण मुक्त रहे और आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।