मुजफ्फरनगर में बालिग युवती ने किया प्रेम विवाह, एसएसपी से मांगी सुरक्षा; परिजन कर रहे विरोध

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में एक 19 वर्षीय युवती ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।

मुजफ्फरनगर में बालिग युवती ने किया प्रेम विवाह, एसएसपी से मांगी सुरक्षा; परिजन कर रहे विरोध
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में एक 19 वर्षीय युवती ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, युवती ने बताया कि उसने 17 जुलाई 2026 को 27 वर्षीय युवक करण कश्यप के साथ मुजफ्फरनगर स्थित एक ट्रस्ट में हिंदू रीति-रिवाज से प्रेम विवाह किया है। युवती का कहना है कि वह बालिग है और बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से विवाह किया है तथा अब वह अपने पति के साथ रहना चाहती है।

युवती ने आरोप लगाया है कि उसके परिजन इस विवाह का विरोध कर रहे हैं और उसे तथा उसके पति को जान से मारने, झूठे मुकदमे में फंसाने और अन्य प्रकार की धमकियां दे रहे हैं।

इसी आशंका के चलते उसने एसएसपी से अपने, अपने पति और ससुराल पक्ष की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा प्रार्थना पत्र के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।