गंगा दशहरा और पर्यावरण दिवस का पावन अवसर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र है।

गंगा दशहरा और पर्यावरण दिवस का पावन अवसर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR

लखनऊ/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र है। इस दिन मां गंगा का अवतरण धरती पर हुआ था, जिसे हम गंगा दशहरा के रूप में मनाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराज भगीरथ के तप और प्रयास से मां गंगा का आगमन धरती पर हुआ और अब इस अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से अविरल और निर्मल गंगा के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। हम इसके लिए प्रधानमंत्री के आभारी हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज ही विश्व पर्यावरण दिवस भी है और यह पूरी दुनिया के लिए चेतावनी की घड़ी है। पर्यावरण की जो चुनौतियाँ सामने आई हैं, वे मनुष्य निर्मित हैं और समाधान भी हमें ही करना होगा। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ किया गया है। उत्तर प्रदेश में आज से इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कार्यक्रम आज से लेकर 23 जून तक विशेष रूप से मनाया जाएगा और 15 अगस्त तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में 35 करोड़ से अधिक वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी मां के नाम एक वृक्ष अवश्य लगाएं और इस अभियान को जन आंदोलन बनाएं।