संभल: थाने से महज आधा किलोमीटर दूर लाखों की चोरी, घर में घुसकर उड़ाए सोने-चांदी के जेवरात

उप्र के संभल जनपद के जुनावई कस्बे में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

संभल: थाने से महज आधा किलोमीटर दूर लाखों की चोरी, घर में घुसकर उड़ाए सोने-चांदी के जेवरात
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद के जुनावई कस्बे में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की यह घटना जुनावई थाने से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

जनपद के जूनावई थाना क्षेत्र के जूनावई में देर रात परिवार के लोग घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर के निचले हिस्से में दाखिल हुए और कमरों में रखे सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए, सुबह जब परिवार के लोग नीचे पहुंचे तो घर का सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

वहीं, थाने से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हुई लाखों की चोरी की इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी है। 

पीड़ित देवेंद्र कुमार ने बताया कि कल रात उनके घर में चोरी हो गई। परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुसकर सोने की दो चेन, चार अंगूठियां और दो जोड़ी कानों की बालियां समेत सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।

पीड़ित के मुताबिक, चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 5 से 7 लाख रुपये से अधिक है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

जूनावई थाना प्रभारी धीरज कुमार नागर ने बताया कि जूनावई थाने से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर चोरी की सूचना मिली थी, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मय फोर्स मौके पर पहुंची।

पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है,