संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव नाले में मिलने से सनसनी
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए।
फर्रुखाबाद से वरूण दूबे की रिपोर्ट —
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज। जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चाचूपुर जटपुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव नाले में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिया के नीचे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
घटना की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए।
स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिया के नीचे नाले में युवक का शव पड़ा देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Janmat News 
