सहारनपुर: भक्ति में लीन हुए विधायक राजीव गुम्बर, कांवड़ियों की सेवा कर भोले भक्तों संग किया नृत्य
उप्र के सहारनपुर जनपद के नगर विधायक राजीव गुम्बर का आज अलग ही रूप नजर आया। भक्ति में लीन विधायक राजीव गुम्बर ने कांवड़ियों की सेवा कर भोले भक्तों संग नृत्य किया।
सहारनपुर से अनिल वर्मा की रिपोर्ट
सहारनपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सहारनपुर जनपद के नगर विधायक राजीव गुम्बर का आज अलग ही रूप नजर आया। भक्ति में लीन विधायक राजीव गुम्बर ने कांवड़ियों की सेवा कर भोले भक्तों संग नृत्य किया।
पवित्र श्रावण मास में शिव भक्ति का अनूठा संगम तब देखने को मिला जब नगर विधायक राजीव गुम्बर कांवड़ यात्रियों की सेवा करते हुए एक नए अंदाज में नजर आए।
बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच विधायक राजीव गुम्बर ने स्वयं सेवा शिविर में पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत किया, उन्हें जलपान कराया और उनकी सेवा की।
सेवा के इस पावन अवसर पर भक्ति भाव इतना प्रबल हुआ कि कांवड़ लेकर जा रहे भोले भक्तों के साथ विधायक भी भक्ति संगीत पर झूम उठे और भाव-विभोर होकर नृत्य किया।
उनका यह भक्तिमय रूप देखकर वहां मौजूद सभी शिवभक्त हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठे। इस दौरान पूरा वातावरण शिवमय हो गया। विधायक के इस भक्तिमय अंदाज को देखकर सभी ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।




