पुलिस ने अवैध गांजा के साथअभियुक्तों को किया "गिरफ्तार"...

रायबरेली (जनमत) :- रायबरेली की कोतवाली नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 8 किलो अवैध गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मुखबिर खास से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच तेज़ कर दी। गिरफ्तार अभियुक्तों में अनुज, जयकिशन और रामबालक शामिल हैं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे छोटे पैकेटों में गांजा तैयार कर वाहन में घूम-घूमकर बेचते थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस कार्यवाही से जिले में नशे के खिलाफ सख्त संदेश गया है और पुलिस की सक्रियता स्पष्ट रूप से सामने आई है।