पुलिस अधीक्षक बलिया ने पुलिस लाईन में ली परेड की सलामी
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया।

बलिया/जनमत। आज पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया।
पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधों की रोकथाम हेतु दंगा निरोधक उपकरणों के साथ तथा उनके रख-रखाव व क्रियाशीलता के बारे में सम्बन्धित को दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश। परेड में पुलिस लाईन के पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। तत्पश्चात महोदय द्वारा यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
REPORTED BY - GANESH TIWARI
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR