कानपुर देहात: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार स्कूल वैन, बच्चों को आई मामूली चोटें
उप्र के कानपुर देहात जनपद में स्कूल वैन के सड़क हादसे का शिकार होने की खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना जनपद के रूरा थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव के पास की है।
कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट
कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद में स्कूल वैन के सड़क हादसे का शिकार होने की खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना जनपद के रूरा थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव के पास की है।
जानकारी के अनुसार स्कूल वैन छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इस दौरान स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कई बच्चों को मामूली चोटें आई।
सूचना पर मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग पहुंच गए। सभी बच्चों को सकुशल वैन से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू कर वैन को भी बाहर निकलवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Janmat News 
