गोद भराई कार्यक्रम में फैला फूड प्वाइजन, 50 से अधिक लोग बीमार
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
बुलन्दशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट —
बुलंदशहर / जनमत न्यूज। जनपद के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सलगमा में आयोजित गोद भराई कार्यक्रम के दौरान फूड प्वाइजन का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। कार्यक्रम में शामिल करीब 50 से 60 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में परोसी गई मटर पनीर की सब्जी और छेना रसगुल्ला खाने के बाद लोगों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने जैसी शिकायतें होने लगीं। धीरे-धीरे कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी प्रभावित लोगों को जहांगीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। वहीं कुछ मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम भी सक्रिय हो गई। खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 12
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.