रामपुर पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार; तमंचा, कारतूस व बिना नंबर प्लेट की दो बाइक बरामद

उप्र के रामपुर जनपद की बिलासपुर थाना पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने फुरकान उर्फ वोडा और राघव चौधरी को चन्देन रोड से गिरफ्तार किया है।

रामपुर पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार;  तमंचा, कारतूस व बिना नंबर प्लेट की दो बाइक बरामद
Published By- Diwaker Mishra

रामपुर से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

रामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के रामपुर जनपद की बिलासपुर थाना पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने फुरकान उर्फ वोडा और राघव चौधरी को चन्देन रोड से गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस, चाकू और बिना नंबर प्लेट की दो संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद हुईं। गिरफ्तार फुरकान पर चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। .

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस व आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई बिलासपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की।