कौशांबी: पूर्व प्रधान हत्याकांड का खुलासा, दो शूटर गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त तमंचा व बाइक बरामद
उप्र के कौशांबी जिले में पुलिस ने आलमचंद्र गांव में हुए पूर्व प्रधान मनोज कुमार हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक भी बरामद की है।
कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जिले में पुलिस ने आलमचंद्र गांव में हुए पूर्व प्रधान मनोज कुमार हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और बाइक भी बरामद की है।
एक फरार आरोपी सूरज पासी की तलाश जारी है,पैसे के लेनदेन के चलते हत्या की वारदात बताई जा रही है फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
संदीपन घाट थाना इलाके में बीती 4 मई की सुबह पूर्व प्रधान मनोज कुमार मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस और साइबर टीमों को जांच में लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों सुलखान सिंह और नीरज को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। एक साथी को भी बताया जो कि अभी फरार है, वहीं उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Janmat News 
