आज का राशिफल 9 मई 2026: चंद्रमा-शनि के प्रभाव से बढ़ सकती है बेचैनी, इन राशियों को मिलेगा लाभ
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: आज चंद्रमा और शनि के प्रभाव से कई राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और व्यापार राशिफल।
आज का राशिफल 9 मई 2026: शनिवार को ग्रहों की चाल कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकती है। आज चंद्रमा मकर राशि और श्रवण नक्षत्र में स्थित हैं, जबकि शनि के प्रभाव के कारण मानसिक तनाव, बेचैनी और नकारात्मक विचारों में वृद्धि हो सकती है। हालांकि कई राशियों के लिए करियर, व्यापार और रिश्तों में सकारात्मक संकेत भी मिल रहे हैं।
ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो सूर्य और बुध मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा मंगल और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंक ज्योतिषी, आचार्य अभिषेक भट्ट से सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज 09 मई 2026 शनिवार का दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज कारोबार में सुधार के संकेत हैं। नौकरी और व्यापार में पहले से बेहतर स्थिति बनेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर हड्डियों और कमजोरी से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। शनिदेव की पूजा लाभकारी रहेगी।
वृषभ राशि
भाग्य का साथ मिलने से कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी तथा यात्रा का भी योग बन सकता है। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा, हालांकि पारिवारिक और प्रेम संबंधों में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है। हरे रंग की वस्तु अपने पास रखना शुभ माना गया है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को आज सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। किसी विवाद या चोट-चपेट की संभावना बन सकती है। प्रेम और परिवार से जुड़े मामलों में सामान्य स्थिति रहेगी, लेकिन व्यापार में लाभ के संकेत हैं। मां काली की आराधना शुभ फल दे सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार दिखाई देगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को विरोधियों पर बढ़त मिल सकती है। बुजुर्गों का सहयोग और अनुभव का लाभ मिलेगा। आध्यात्मिक और गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ सकती है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है। शिक्षा, लेखन और अध्ययन से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। व्यापारिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव संभव है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं। व्यापार और संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। हालांकि घरेलू मामलों में तनाव या विवाद के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापार में सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों में सामान्य स्थिति बनी रहेगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज निवेश से बचने की सलाह दी गई है। जुआ, सट्टा या लॉटरी जैसे कार्य नुकसान पहुंचा सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सामान्य से बेहतर रहेंगे। लाल रंग की वस्तु शुभ मानी गई है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। जरूरत के अनुसार संसाधन उपलब्ध होंगे और समाज में सराहना मिलेगी। प्रेम संबंध, संतान और व्यापार से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का मन थोड़ा अशांत रह सकता है। घबराहट, तनाव और किसी अनजान भय की भावना परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष से संतोष मिलेगा। व्यापार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। हरी वस्तु रखना लाभकारी हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं और शुभ समाचार मिलने की संभावना है। परिवार और प्रेम संबंधों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। पीले रंग की वस्तु शुभ फल दे सकती है।

Janmat News 
