IPL से पहले तिलक-विजय का पिकलबॉल चैलेंज
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 की शुरुआत में कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन अब टीम शानदार फॉर्म में लौट आई है। मंगलवार को टीम का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होने जा रहा है और मुंबई की नजरें जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाने की हैं।

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 की शुरुआत में कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन अब टीम शानदार फॉर्म में लौट आई है। मंगलवार को टीम का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होने जा रहा है और मुंबई की नजरें जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाने की हैं। इस सफलता में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा का अहम योगदान रहा है, जो लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
मैच से पहले एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जब साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने तिलक को एक मजेदार चैलेंज दिया। उन्होंने कहा कि अगर तिलक वर्मा उन्हें पिकलबॉल में हरा देते हैं, तो वे मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनेंगे।
मुंबई इंडियंस ने इस पूरे चैलेंज का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में विजय देवरकोंडा और तिलक वर्मा अपने-अपने पार्टनर के साथ पिकलबॉल का बेस्ट-ऑफ-थ्री मुकाबला खेलते नजर आते हैं। हालांकि, मुकाबले में विजय की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की, और तिलक को हार का सामना करना पड़ा।
मस्ती और चुनौती के इस पल से इतर अगर मैच की बात करें, तो आज का मुकाबला मुंबई और गुजरात दोनों के लिए प्लेऑफ की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है। मुंबई इंडियंस के फिलहाल 14 अंक हैं और अगर वह यह मैच जीतती है, तो बेहतर नेट रनरेट के चलते वह आरसीबी को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंच सकती है।
वहीं, अगर गुजरात टाइटंस यह मुकाबला अपने नाम करती है तो उसके भी 16 अंक हो जाएंगे और वह भी टेबल में शीर्ष दो स्थानों में शामिल हो सकती है। यह उसके नेट रनरेट पर निर्भर करेगा, जो वर्तमान में काफी मजबूत है।