ODOP के तहत सीतापुर की दरी को अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन होगा आयोजित

खबर उप्र के सीतापुर जनपद से है, जहां एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना के तहत जिले की प्रसिद्ध दरी को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने के लिए 24 और 25 अक्टूबर को क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

ODOP के तहत सीतापुर की दरी को अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन होगा आयोजित
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट 

सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर उप्र के सीतापुर जनपद से है, जहां एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना के तहत जिले की प्रसिद्ध दरी को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने के लिए 24 और 25 अक्टूबर को क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

जिसको लेकर विकाश भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी द्वारा आगामी दिनों में होने वाले सम्मेलन के आयोजन के विषय में बताया गया उन्होंने बताया कि यह आयोजन सीतापुर शिक्षण संस्थान, रस्योरा में होगा।

इसमें नौ देशों के प्रतिनिधियों और आठ राज्यों के बायर्स की सहभागिता प्रस्तावित है। कार्यक्रम में दरी के 35 स्टॉल लगाए जाएंगे और करीब 500 बुनकर परिवार हिस्सा लेंगे। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से स्थानीय बुनकरों को नए खरीदार और कारोबार के अवसर मिलेंगे।