प्रतापगढ़ में अवैध संबंध बना हत्या की वजह, पत्नी के प्रेमी समेत चार गिरफ्तार

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रतापगढ़ में अवैध संबंध बना हत्या की वजह, पत्नी के प्रेमी समेत चार गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट 

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह मृतक की पत्नी का एक युवक से प्रेम संबंध होना सामने आया है।

आरोप है कि पत्नी के प्रेमी शाहंशाह ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उमाशंकर की हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर ईंट से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को लालगंज थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान उमाशंकर निवासी लालगंज के रूप में की। इसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने साक्ष्यों और जांच के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि उमाशंकर की पत्नी का शाहंशाह नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था। इसी को लेकर हत्या की साजिश रचे जाने की बात सामने आई।

आरोप है कि शाहंशाह ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उमाशंकर को शराब पिलाई और बाद में ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में शाहंशाह समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।