11 वर्षीय दलित लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दूसरी बहन लापता

जनपद की कोतवाली सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला जाटवान में एक 12 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है, किशोरी का शव उसके ही घर में मिला, वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

11 वर्षीय दलित लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दूसरी बहन लापता

कासगंज/जनमत। जनपद की कोतवाली सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला जाटवान में एक 12 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है, किशोरी का शव उसके ही घर में मिला, वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जहां सूचना मिलने पर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोरी के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई शुरु कर दी है। वहीं घटना के बाद मृतक किशोरी की एक 15 वर्षीय बहन लापता है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं मृतक किशोरी के परिवार वालों ने गांव के कुछ लोगों पर किशोरी की हत्या करने का आरोप लगाया है। 

आपको बतादें कि घटना कासगंज जिले की कोतवाली सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला जाटवान की है। जंहा शनिवार की सुबह एक 12 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। जब किशोरी का शव उसके घर में मिला तब उसके माता पिता खेत पर थे। वहीं लोगों ने किशोरी के शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौक़े पर पहुंचे। जो मामले की जांच पड़ताल कर रहे है। वहीं किशोरी के पिता ने बीते दिनों गांव के कुछ लोगों पर धमकी देने और अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस मामले की जाँच कर लापता मृतक किशोरी की बहन को भी तलाश कर रही है।

REPORTED BY - AJEET SINGH

PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR