फतेहपुर में चोरो के हौसले बुलंद, घर में घुसे दो चोरों को भीड़ ने पकड़ा; किया पुलिस के हवाले
फतेहपुर जनपद में चोरो के हौसले बुलंद हैं। चोर दिन दहाड़े घर में घुसकर चोरी कर रहे हैं। इस दौरान घर में घुसे दो चोरों को भीड़ ने पकड़ लिया।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में चोरो के हौसले बुलंद हैं। चोर दिन दहाड़े घर में घुसकर चोरी कर रहे हैं। इस दौरान घर में घुसे दो चोरों को भीड़ ने पकड़ लिया। भीड़ ने दोनों चोरों की पकड़कर जमकर पिटाई की। उसके बाद दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास के खलील नगर इलाके की है। चोर घर के भीतर घुसकर दरवाजे की जाली काट रहे थे। भीड़ ने दोनों चोरों को रंगे हाथों दबोचा और जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

Janmat News 
