कानपुर देहात के अकबरपुर महाविद्यालय परिसर में बृहद रोजगार मेले का आयोजन, 15 कंपनियों ने लिया हिस्सा

उप्र के कानपुर देहात जनपद में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान और उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

कानपुर देहात के अकबरपुर महाविद्यालय परिसर में बृहद रोजगार मेले का आयोजन, 15 कंपनियों ने लिया हिस्सा
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान और उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

अकबरपुर कस्बा स्थित अकबरपुर महाविद्यालय परिसर में आयोजित विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री एवं अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक प्रतिभा शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में 15 कंपनियों ने हिस्सा लिया, जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर रोजगार पाने का प्रयास किया।

इस दौरान राज्य मंत्री ने सरकार की रोजगार संबंधी योजनाओं का जिक्र किया। वहीं, जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि कल रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल के तहत वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। अकबरपुर महाविद्यालय परिसर में जिला सेवायोजन विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान और उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री एवं अकबरपुर-रनिया विधायक प्रतिभा शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। रोजगार मेले में कुल 15 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने विभिन्न कंपनियों में रोजगार पाने के उद्देश्य से हिस्सा लिया।

इस दौरान राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए सरकार की ओर से अन्य विकल्प भी तैयार किए गए हैं।

वहीं, जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 15 कंपनियों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने जानकारी दी कि अगले दिन 16 अक्टूबर को रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के झाऊलाल गजोधर प्रसाद पीजी महाविद्यालय रसूलाबाद में भी वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।