बलरामपुर: मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग योजना के बारे में छात्र छात्राओं को दी जानकारी, मोबाइल नंबर किया जारी

उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला नगर में स्थित टाइनी टॉट्स इंटर कॉलेज में देवीपाटन मंडल गोण्डा से आये समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय (निःशुल्क कोचिंग) योजना के बारे में जानकारी दी।

बलरामपुर: मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग योजना के बारे में छात्र छात्राओं को दी जानकारी, मोबाइल नंबर किया जारी
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला नगर में स्थित टाइनी टॉट्स इंटर कॉलेज में देवीपाटन मंडल गोण्डा से आये समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय (निःशुल्क कोचिंग) योजना के बारे में जानकारी दी।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान करना तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी उपलब्ध कराना है।

इसके अंतर्गत UPSC, UPPSC, JEE, NEET, NDA, CDS, SSC, बैंकिंग एवं TET/CTET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री एवं नियमित टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने योग्य विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने और लक्ष्य प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि जो भी विद्यार्थी इस सुनहरे मौके का लाभ लेना चाहते हैं वह टाइनी टॉट्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक से संपर्क कर सकते हैं या

7838370616 मोबाइल नंबर जारी किया गया है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। समाज कल्याण अधिकारी का कहना है कि योजना का लाभ अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

वहीं आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टाइनी टॉट्स  इंटर कॉलेज के प्रबंधक सैफ अली खान ने बताया योजना का उद्देश्य ऐसे योग्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर देना है, जो संसाधनों के अभाव में महंगी कोचिंग नहीं ले पाते हैं। उन विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा और सुनहरा मौका है।