महराजगंज: पोखरे में डूबने से तीन मासूमों की मौत, ढांढस बढ़ाने पहुंचे डीएम की आंखें भी हुईं नम
उप्र के महराजगंज जनपद के निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से तीन मासूमों की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। शोकसंतप्त परिजनों का ढांढस बढ़ाने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल पहुंचे।
महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट
महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद के निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से तीन मासूमों की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। शोकसंतप्त परिजनों का ढांढस बढ़ाने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल पहुंचे।
पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी की भी आंखें भी नम हो गई। मर्मस्पर्शी वीडियो में डीएम का यह मानवीय और भावुक रूप घटना के गहरे दर्द और अकल्पनीय क्षति को बयां कर रहा है।
अत्यंत दुखद घड़ी में शोकसंतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये का आर्थिक सहायता दिया गया। महराजगंज के नगर पंचायत सिसवा में निर्माणाधीन अमृतसरोवर में डूबकर तीनों मासूमों की मौत हुई थी।


