बलिया: धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि खाते में वापस, NCRP पोर्टल पर दर्ज करायी गयी थी शिकायत
उप्र के बलिया जनपद के थाना सिकन्दरपुर में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुये 39965/- रूपये शिकायतकर्ता/आवेदक के खाते में वापस कराया गया।
बलिया से गणेश तिवारी की रिपोर्ट
बलिया/जनमत न्यूज़। उप्र के बलिया जनपद के थाना सिकन्दरपुर में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुये 39965/- रूपये शिकायतकर्ता/आवेदक के खाते में वापस कराया गया।
उल्लेखनीय है कि NCRP पोर्टल के माध्यम से एक शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता के कोटक महिंद्रा बैंक के खातें से दिनाँक- 27.12.2025 को फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण करा लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल बलिया संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर राकेश कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक मूलचन्द चौरसिया के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी
जिसके फलस्वरूप दिनाँक- 16.06.2026 को शिकायतकर्ता अजय कुमार राय पुत्र बृजनाथ कुमार राय निवासी ग्राम कठौड़ा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना सिकन्दरपुर बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम बलिया
1-प्र0 नि0 मूलचन्द चौरसिया थाना सिकन्दरपुर बलिया
2-व0उ0नि0 श्री चन्द्रशेखर यादव ( साइबर प्रभारी थाना सिकन्दरपुर बलिया )
3-हे0का0 राजू यादव (कम्प्यूटर आपरेटर) थाना सिकन्दरपुर बलिया
4-आरक्षी शिवम राय (साइबर हेल्प डेस्क थाना सिकन्दरपुर बलिया )
5-आरक्षी शिवप्रताप सिंह (साइबर हेल्प डेस्क थाना सिकन्दरपुर बलिया )
6-आरक्षी संदीप कुमार (साइबर हेल्प डेस्क थाना सिकन्दरपुर बलिया)

Janmat News 
