अयोध्या: रामायण पर आधारित वैक्स म्यूजियम का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, श्रद्धालुओं को हुआ त्रेतायुग का अनुभव
प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में अब श्रद्धालु और पर्यटक रामायण के अमर प्रसंगों को केवल पढ़ या सुन ही नहीं, बल्कि उन्हें सजीव रूप में देख और महसूस भी कर सकेंगे।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में अब श्रद्धालु और पर्यटक रामायण के अमर प्रसंगों को केवल पढ़ या सुन ही नहीं, बल्कि उन्हें सजीव रूप में देख और महसूस भी कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पित रामायण वैक्स म्यूजियम ने उद्घाटन के साथ ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।
परिक्रमा पथ पर विकसित इस अत्याधुनिक म्यूजियम में रामायण काल के प्रमुख घटनाक्रमों को मोम की जीवंत प्रतिमाओं के माध्यम से इस तरह प्रस्तुत किया गया है कि दर्शकों को त्रेतायुग का साक्षात अनुभव होने लगा।
पहले ही दिन यहां उमड़ी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ ने इसे अयोध्या के नए धार्मिक और सांस्कृतिक आकर्षण के रूप में स्थापित कर दिया।

Janmat News 
