बलरामपुर में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, की गई दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना

कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर उप्र के बलरामपुर जनपद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बलरामपुर में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, की गई दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर उप्र के बलरामपुर जनपद में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। 

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।