मुजफ्फरनगर: खालापार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद की थाना खालापार पुलिस ने अवैध असलाहों की खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

मुजफ्फरनगर: खालापार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार तस्करी गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद की थाना खालापार पुलिस ने अवैध असलाहों की खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से 3 अवैध पिस्टल, 7 तमंचे, 10 जिंदा कारतूस, 10 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने मुजफ्फरनगर समेत शामली, सहारनपुर और गाजियाबाद में अवैध हथियार सप्लाई करने की बात कबूल की है।

मामले में दो अन्य आरोपियों उमर और तस्लीम की तलाश जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।