औरैया पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना, कहा- खत्म हुआ सपा का गुंडाराज

उप्र के औरैया जनपद पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना।

औरैया पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना, कहा- खत्म हुआ सपा का गुंडाराज
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना। उन्होंने कहा जनता जनार्दन जानती है कि भाजपा सरकार में सपा के शासनकाल में जो गुंडाराज था वह भाजपा राज में खत्म हुआ है और उत्तर प्रदेश तेजी के साथ आगे बढ़ा है। 

औरैया या कोई भी जिला हो बिजली एक हफ्ता दिन और एक हफ्ता रात आई थी लेकिन अब बिजली पानी सड़क शिक्षा इन सभी का एक साथ विकास हुआ है। भाजपा सबका साथ सबका विकास और जन-जन को जोड़कर एक साथ चल रही है।

समाजवादी पार्टी सरकार में जो गुंडे माफिया बहू बेटियों किसको परेशान करते थे, व्यापारियों को परेशान करते थे, गुंडा टैक्स लेते थे, उनका भाजपा शासन काल में पूरी तरह सफाया हो चुका है।

अखिलेश यादव के फेक एनकाउंटर के सवाल पर बोले की गुंडे माफिया बदमाश समाप्त हो चुके हैं और सब कुछ कोर्ट की निगरानी में हो रहा है। बृजेश पाठक जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के जालौन चौराहा स्थित रंग महल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में शिरकत करने पहुंचे थे।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव के लगाए आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि सपा शासन काल में जमकर गुंडागर्दी होती थी। महिलाएं और बेटियां असुरक्षित थी। व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूला जाता था लेकिन जब यूपी में योगी सरकार के आते ही गुंडे माफिया का खत्मा हुआ।

आज बहन बिटिया सुरक्षित है, व्यापारी खुशहाल है। अगर आज कोई भयभीत है तो वह गुंडा माफिया है। जनता जनार्दन जानती है। सपा शासन की गुंडई, गुंडे व माफिया को योगीराज में खत्म किया है और इसमें हमारी सरकार ने योगी जी ने सफलता हासिल की है।

यूपी के 75 जिलों को फोर लेन से जोड़ दिया गया है। सपा शासनकाल में औरैया वासियों को एक हफ्ता दिन और एक हफ्ता रात में बिजली थी लेकिन भाजपा राज में अब निर्बाध बिजली मिल रही है।

भाजपा सरकार में बिजली पानी सड़क और स्वास्थ्य और शिक्षा में विकास हुआ है। अखिलेश यादव के आरोपों पर बोले की उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। 17 से लेकर 26 तक की तुलना कर लें तो जमीन आसमान का अंतर नजर आ जायेगा।