कानपुर देहात: डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से जुड़े भूमि विवाद को लेकर धरने पर बैठे पूर्व सांसद अनिल शुक्ला

उप्र कानपुर देहात में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से जुड़े भूमि विवाद को लेकर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारिसी धरने पर बैठ गए हैं।

कानपुर देहात: डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से जुड़े भूमि विवाद को लेकर धरने पर बैठे पूर्व सांसद अनिल शुक्ला
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल से जुड़े भूमि विवाद को लेकर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के पति व पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारिसी धरने पर बैठ गए हैं। 

सुनवाई न होने से नाराज होकर पूर्व सांसद अनिल शुक्ला ने डीएम कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने अधिकारियों पर शिकायतों की अनदेखी और मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

अनिल शुक्ला वारिसी ने संबंधित लेखपाल पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं। आरोप है कि लेखपाल ने प्रतिमा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए "मूर्ति को उखाड़ कर गंगा में फेंक दो" जैसी बात कही।

धरने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी धरनारत लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।  बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता धरना स्थल पर मौजूद हैं।

भूमि विवाद और कथित टिप्पणी को लेकर माहौल गर्माया है। प्रशासन मामले को शांत कराने में जुटा है। पूर्व सांसद ने कहा कि अगर प्रशासन धरना से यहाँ सुनवाई नही करता है तो लखनऊ में धरना देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ये सांकेतिक धरना है।