मथुरा: छाता पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 युवतियां और 4 युवक गिरफ्तार

उप्र के मथुरा जनपद की छाता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोताना स्थित एक होटल पर छापामार कार्यवाही की। जिसमें पांच युवती और चार युवकों को गिरफ्तार कर देह व्यापार के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।

मथुरा: छाता पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 युवतियां और 4 युवक गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

मथुरा से सैयद जाहिद की रिपोर्ट

मथुरा/जनमत न्यूज़। उप्र के मथुरा जनपद की छाता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोताना स्थित एक होटल पर छापामार कार्यवाही की। जिसमें पांच युवती और चार युवकों को गिरफ्तार कर देह व्यापार के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है।

जानकारी के अनुसार कोसी-छाता हाईवे स्थित दौताना गांव के पास चोटी वाला ढाबापर लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर मौके से 5 युवतियों और 4 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि यह ढाबा देह व्यापार का अड्डा बना हुआ था, जहां बाहर से लोगों को बुलाकर अवैध गतिविधियां कराई जा रही थीं। पुलिस टीम ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। कार्रवाई के दौरान ढाबा संचालक सहित अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

थाना पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है।

पुलिस का कहना है कि इस तरह के अवैध धंधों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ढाबा संचालक को नमकीन व्यक्तियों का संरक्षण प्राप्त है जिसके चलते हुए पूर्व में भी कार्यवाही की जा चुकी है