बुलंदशहर: घरेलू विवाद के चलते पत्नी चली गई मायके, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उप्र के बुलंदशहर जनपद में घरेलू कलह के चलते युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है।

बुलंदशहर: घरेलू विवाद के चलते पत्नी चली गई मायके, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में घरेलू कलह के चलते युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के नेहरूपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सचिन ने पांच साल पहले हापुड़ निवासी ज्योति से प्रेम विवाह किया था।

दस दिन पहले विवाद के बाद पत्नी ज्योति मायके चली गई थी। आज सुबह घर में फांसी के फंदे पर सचिन का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।