चंदौली: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल, हाइवे पर ट्रकों से करता था लूटपाट

उप्र के चंदौली जनपद में सुबह-सुबह गोलियों की तड़तडाहट से इलाके में सनसनी फैल गई। गोलियों की यह तड़तडाहट बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ में हुई थी।

चंदौली: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल, हाइवे पर ट्रकों से करता था लूटपाट
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में सुबह-सुबह गोलियों की तड़तडाहट से इलाके में सनसनी फैल गई। गोलियों की यह तड़तडाहट बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ में हुई थी।

जानकारी के अनुसार जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर तालाब के पास बदमाश और पुलिस मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मारी।

घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश उपेन्द्र यादव बिहार राज्य के मोहनिया का रहने वाला है। बदमाश उपेन्द्र यादव साड़ी पहनकर औरतों का भेष बदलकर हाइवे पर ट्रकों से लूटपाट की घटना को अंजाम देता था।