बरेली में चैन स्नेचर गिरफ्तार, सघन चेकिंग अभियान के तहत हत्थे चढ़े तीन लुटेरे
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जिले में चैन स्नेचर लुटेरा गिरफ्तार होने की खबर है। बरेली की थाना बारादरी पुलिस ने बाइक से कुंडल स्नैचिंग की घटना का खुलासा किया है।
बता दें कि अपनी पड़ोसन के साथ मंदिर जा रही एक महिला से पल्सर चोर कुंडल छीनकर फरार हो गए थे। जिसके तहत बीएनएस की धाराओं के अंतर्गत बरदारी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।
6 दिन बाद सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत चोर हत्थे चढ़े। मुठभेड़ के दौरान चोरी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और कुंडल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में घायल एक अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल बरेली भेजा गया। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है।




