बहराइच: एक ही परिवार के चार लोगों की जघन्य हत्या से हड़कंप, मौके पर पीएसी तैनात; आरोपी गिरफ्तार

उप्र के बहराइच जनपद के रुपईडीहा क्षेत्र में देर रात चार लोगों की हुई जघन्य हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को दबोच लिया है।

बहराइच: एक ही परिवार के चार लोगों की जघन्य हत्या से हड़कंप, मौके पर पीएसी तैनात; आरोपी गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद के रुपईडीहा क्षेत्र में देर रात चार लोगों की हुई जघन्य हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को दबोच लिया है।

बताया जा रहा है कि बसंतपुर उदल गांव के निरंकार ने देर रात अपने पिता माता से पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा किया। इसी बीच विवाद बढ़ने पर निरंकार ने धारदार हथियार से अपने पिता- माता, दादी एवं बहन के पर धारदार हथियार प्रहार कर दिया जिसकी वजह से चारों ने दम तोड़ दिया।

गांव में हो रहे शोर शराबा और चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हत्या कर भाग रहे आरोपी को दबोच लिया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक आर एन सिंह एवं एसपी ग्रामीण डीपी तिवारी सहित आधा दर्जन अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

एसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि इस घटना के पीछे पैसे का लेनदेन बताया जा रहा है निरंकार के पिता बदलूराम ने जमीन बेची थी। जमीन बेचने के बाद मिला हुआ पैसा निरंकार मांग रहा था।

इसी को लेकर के विवाद बढ़ा और आवेश में तमतमाये निरंकार ने धारदार हथियार से चार लोगों को काट डाला। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।