भदोही: करोड़ो की लागत से बना बस स्टेशन अब तक नही हो सका शुरू, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई में करोड़ो की लागत से राज्य परिवहन निगम के द्वारा बनाया गया बस स्टेशन अब तक चालू नही हो सका है।

भदोही: करोड़ो की लागत से बना बस स्टेशन अब तक नही हो सका शुरू, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी
Published By- Diwaker Mishra

भदोही से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट

भदोही/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई में करोड़ो की लागत से राज्य परिवहन निगम के द्वारा बनाया गया बस स्टेशन अब तक चालू नही हो सका है। अत्याधुनिक व्यवस्थाओ से परिपूर्ण वस स्टेशन का वर्चुअल उद्धघाटन प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने किया था लेकिन वर्षो वित जाने के वाद भी बसो का संचालन नही हो सका।

चार जिलो को जोड़ने वाला बस स्टेशन धार्मिक आध्यात्मिक यात्राओ को लिए महत्वपूर्ण है। यहा पूरब मे आध्यामिक नगरी काशी तो पश्चिम तीर्थराज प्रयाग वही दक्षिण त्रिकुट पर्वत पर स्थित मां विध्यवासिनी का धाम मिर्जापुर तो दक्षिण जौनपुर जो अपने ऐतिहासिक विरासतो को सजोने के लिए जाना जाता है

ऐसी स्थिति में औराई बस स्टेशन काकाफी महत्व होता है लेकिन अब यहां मिलते हैं तो सिर्फ ऑटो रिक्शा सरकारी बसें या तो हाईवे के बने ओवर ब्रिज से ऊपर से निकल जाती हैं या तो सबवे से सीधे निकल जाती हैं। यहां बस स्टेशन में आने की जरूरत नहीं उठाती।

बस स्टेशन में लगा रहता है तो सिर्फ ताला और बस स्टेशन से निकलते हैं तो सिर्फ ऑटो रिक्शा जो यात्रियों से मनमाना किराया लेने व विवादों का कारण बनने के लिए प्रसिद्ध है साथ ही साथ यहां शाम को नशाखोरों की महफिल भी सजती है।

स्थानीय लोगों ने दबी जबान से बताया कि इस बस स्टेशन में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ा विवाद होता है क्योंकि शाम के समय यहां कोई नहीं रहता और इस बस स्टेशन के चालू होने से दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को भी काफी सहूलियत मिलेगी क्योंकि दुर्दशा जाने वाले यात्रियों से मनमाने तौर पर ऑटो रिक्शा चालक किराया वसुलते हैं।

मां माफी किराया न देने परमारपीट भी हो जाती है और सभी चालक आसपास के ही हैं तो दूर से आने वाले यात्रियों के साथकाफी अन्याय होता है लेकिन यहां थोड़ी ही दूर पर औराई विधायक का आवास भी है जिन्होंने इस बस स्टेशन की उद्घाटन में भी भूमिका निभाई।

उद्घाटन होने के बाद विधायक जी की जिम्मेदारियां मुक्त हो गई शीलापट्ट पर नाम लिख दिया गयाअब इस नाम को तो कोई हटा नहीं सकता लेकिन उसके पीछे छिपे रहस्यों कोकोई उजागर भी नहीं कर सकता। जनता विधायकों या सांसदों को जनप्रतिनिधियों को चुनती है तो अपने हित के लिए क्योंकि यह सदन में जाएंगे तो अपने क्षेत्र की समस्या को उठाएंगे।

जहां से यह विधायक चुने गए हैं लेकिन यह सांसद विधायक और राजपत्रित अधिकारी जनता की समस्या को ना देखने से बजे व्यक्तिगत व्यवस्थाओं में लगे रहते हैं और इस अव्यवस्था का शिकार है। औराई का बस स्टेशन जबकि बस स्टेशन के चालू होने से यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा सरकार की आय भी बढ़ेगी।

अराजक तत्वो पर लगाम लगेगी इस बस स्टेशन को लेकर के जब औराई तहसील के उप जिलाधिकारी श्याममणि त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने कहा इस मामले की अब जानकारी हुई है और परिवहन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर बस स्टेशन को चालू करने का प्रयास किया जाएगा क्योंकि क्षेत्र के विकास का मामला हैऔर अब मेरे संज्ञान में आया हैमैं से जल्द से जल्दचालू करने का प्रयास करूंगा।