फर्रुखाबाद: हॉस्पिटल की OT के अंदर बंद मिले कई लड़के, बताए जा रहे डॉक्टर के गुंडे
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के मां हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग अब जागा है। प्रसूता की मौत के बाद जांच करने डिप्टी सीएमओ दीपक कटारिया पहुंचे।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के मां हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग अब जागा है। प्रसूता की मौत के बाद जांच करने डिप्टी सीएमओ दीपक कटारिया पहुंचे।
डिप्टी सीएमओ ने अनियमिताओं के चलते OT सील की कार्यवाही करने पहुंचे। OT सील की कार्यवाही में ऑपरेशन थियेटर के अंदर 10 से 15 लड़के बंद मिले।
बता दें कि प्रसूता की मौत पर परिजनो ने हंगामा काटा था। माँ हॉस्पिटल की डॉक्टर ने गुंडे बुलाकर ऑपरेशन थियेटर के अंदर बंद किए। थाने की पुलिस के पहुंचने पर डॉक्टर सुषमा सिंह ने गुंडो को OT में बंदकर छुपा दिया।
किराए के गुंडे पीड़ित परिजनों के साथ घटना को अंजाम दे सकते थे। पीड़ित परिजनों ने डॉ सुषमा सिंह पर गुंडों को बुलाकर मारपीट की घटना को अंजाम देने के लिये बुलाने का आरोप लगाया।
पुलिस के सामने OT से गुंडे निकाले गए। पुलिस ने गुंडों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। मामला फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के बजरिया मां हॉस्पिटल का है।

Janmat News 
