बहराइच: अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सपा विधायक का पलटवार, कहा- यह बेहद शर्मनाक
सपा सुप्रीमो व उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी की तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर तगड़ा वार चल रहा है। हालांकि इसे हर कोई बेहद शर्मनाक और गलत बता रहा है।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। सपा सुप्रीमो व उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी की तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर तगड़ा वार चल रहा है। हालांकि इसे हर कोई बेहद शर्मनाक और गलत बता रहा है।
जनपद बहराइच की मटेरा विधानसभा की सपा विधायक मारिया शाह ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक और गलत है ऐसा नहीं होना चाहिए हर किसी की बेटी की अपनी इज्जत है।
वही ओमप्रकाश राजभर द्वारा कुछ दिन पूर्व आजमगढ़ में आतंकी पलते हैं और सपा आतंकियों को शह देती है के एक वक्तव्य पर सपा विधायक आनंद यादव ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर बड़े नेता है।
हम उनके विषय में कुछ बोल नहीं सकते क्योंकि आगामी भविष्य में ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। सपा विधायक के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
14 जून को जनपद बहराइच के मटेरा में होने वाले AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा को लेकर बोलते हुए सपा विधायक आनंद यादव ने कहा कि ओवैसी साहब बड़े नेता है।
वह जहां से चाहे वहां जनसभा कर सकते हैं सपा विधायक से पूछे गए सवाल कि ओवैसी को सपा सीट पर ही जनसभा करने की जरूरत क्यों पड़ी इस पर सपा विधायक ने कहा कि हम उनका स्वागत करते हैं।

Janmat News 
