राम मंदिर दान राशि विवाद में महंत कमल नयन दास का बड़ा बयान, कहा- जांच करने वाले ही बेइमान, भगवान..
रामनगरी अयोध्या के राम मंदिर दान राशि विवाद में अब एक और बड़ा बयान सामने आया है, जिसने सियासी और धार्मिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। रामनगरी अयोध्या के राम मंदिर दान राशि विवाद में अब एक और बड़ा बयान सामने आया है, जिसने सियासी और धार्मिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत नृत्य गोपाल दास महाराज के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास महाराज ने कथित दान राशि अनियमितताओं को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि, "जांच करने वाले खुद बेइमान हैं, ये क्या जांच करेंगे, भगवान ही जांच करेंगे।"
यही नहीं, महंत कमल नयन दास महाराज ने यह भी कहा कि "जो लोग कभी साइकिल पर चलते थे, वे आज बड़ी-बड़ी लग्जरी गाड़ियों में घूम रहे हैं और आलीशान भवनों में रह रहे हैं।"
महंत के इस बयान ने पूरे विवाद को और अधिक गंभीर बना दिया है। आखिर उनके निशाने पर कौन लोग हैं? किन आधारों पर उन्होंने इतने बड़े आरोप लगाए? क्या राम मंदिर की दान राशि को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच होगी?
राम मंदिर से जुड़ी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के बीच अब यह मामला सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग भी तेज होती जा रही है। क्या इन बयानों के बाद जांच की मांग और तेज होगी? क्या आरोपों पर संबंधित पक्ष जवाब देंगे? और आखिर सच क्या है?

Janmat News 
