प्रतापगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, कल से थे लापता; पुलिस कर रही जांच

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के विद्यासिन गांव निवासी मन्ने लाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है।

प्रतापगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, कल से थे लापता; पुलिस कर रही जांच
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के विद्यासिन गांव निवासी मन्ने लाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मन्ने लाल गुरुवार को बाबूगंज बाजार गए थे, जिसके बाद से वह लापता थे।

शुक्रवार को मतई क्षेत्र में इंदरा के पास बकरी चराने गए लोगों ने उनका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच-पड़ताल कर रही है।