फतेहपुर में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक- आतंकवाद से जूझ रहा पड़ोसी देश, हार तय जानकर भाग रहा है

उप्र के फतेहपुर जनपद में एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मेरा गांव मेरा तीर्थ कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मंदिर का भी लोकार्पण किया।

फतेहपुर में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक- आतंकवाद से जूझ रहा पड़ोसी देश, हार तय जानकर भाग रहा है
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट 

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मेरा गांव मेरा तीर्थ कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मंदिर का भी लोकार्पण किया।

इस दौरान उन्होने आईसीसी वर्ल्ड कप से पाकिस्तान के बायकॉट के सवाल का जवाब देते हुए कहा पाकिस्तान अपनी हार सुनिश्चित जानता है, खेल से कोई मतलब नहीं रह गया है पूरी तरह से आतंकवाद पर जूझ रहा है।

वहीं वित्तीय बजट पर सपा व कांग्रेस द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा को अर्थशास्त्र से कोई लेना देना नहीं है यह केंद्रीय देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूती देने वाला और देश को आगे बढ़ाना है विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने वाला बजट है यूपी को दो नए रेल कॉरिडोर मिले हैं लोगों की वर्षों की आकांक्षा पूरी हुई है।

SIR के मुद्दे पर उन्होंने कहा की ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, आजादी के बाद कई बार हो चुका है। हमारे यहाँ 2002-03 में भी हुआ था। अब यह है कि सभी मतदाताओं की शुचितापूर्ण और पारदर्शितापूर्ण मतदाता सूची बने, यह हम सब का दायित्व है।

उसमें अपने डॉक्यूमेंट्स लगाकर दें और कहीं कोई दिक्कत नहीं है। यह प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी और हम सब भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत काम कर रहे हैं। शुचिता और पारदर्शितापूर्ण सूची बने, इसमें हम सहयोग करेंगे।